51 शक्तिपीठों में एक शक्तिपीठ कडा़धाम में चैत्र मास की

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय


कौशाम्बी शीतला सप्तमी व अष्टमी तिथि को लगने वाले विशाल गर्दभ मेले की शुरुआत हो चुकी है जिसमें मेले के प्रथम दिन सबसे महंगा 105000रू का खच्चर बिका जिसको टीकमगढ़, मध्य प्रदेश के सलीम ने खरीदा।वहीं छत्तीसगढ़ से आये व्यापारी जो कि इस मेले का सबसे कीमती घोड़ा जिसकी कीमत 165000 रू थी जिसका कोई खरीदार नहीं मिल सका।इस मेले में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी, प्रतापगढ़ ,फतेहपुर, चित्रकूट,महोबा,झांसी ही नहीं बल्कि राजस्थान, मध्य प्रदेश,पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से व्यापारी खरीद फरोख्त के लिए आते हैं।इस मेला में आने वाले व्यापारियों का ऐसा मानना है कि कड़ा धाम में लगने वाले इस मेले में जो भी व्यापारी अपने जानवरों को खरीदता या बेचता है तो उसके घर परिवार में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती और मां शीतला का  आशीर्वाद उनके परिवार पर हमेशा बना रहता है इसी मान्यता के कारण प्रतिवर्ष चैत मास में यह मिलेगा आयोजन किया जाता है जहां पर हजारों की संख्या में व्यापारी आते हैं वहीं उनकी सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बल की तैनात  रही है ताकि इस मेले में आए हुए व्यापारियों को कोई भी असुविधा का सामना न करने पड़े व उनके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना घटित न होने पाये। ।इस मौके पर मेला प्रबंधक धर्मराज निर्मल, उपाध्यक्ष सेंहदी लाल, पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल, कमलेश निर्मल, गुड्डू निर्मल,धीरज निर्मल,छितानी लाल दिवाकर, सहित भारी संख्या में निर्मल समाज के लोग मौजूद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें