महिला दिवस पर गौरव सम्मान से सम्मानित हुई दो महिला अधिवक्ता

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान एवं महिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम का आयोजन इण्टरनेशनल साँई सेवा ट्रस्ट सांईधाम एवं माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशाम्बी द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी की सचिव अपर जिला जज पूर्णिमा प्रांजल रही हैं। कार्यक्रम में जनपद न्यायालय की महिला न्यायिक अधिकारीगण को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर दो महिला अधिवक्ताओं को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया माडल डिस्टिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय एडवोकेट, महामंती तुषार तिवारी एडवोकेट, ब्राम्ही भूषण मिश्रा, एडवोकेट, कौशलेश द्विवेदी एडवोकेट, सुनील विपाठी एडयोकेट, विकास मिश्रा के० डी० द्विवेदी एडवोकेट सहित आदि लोग मौजूद रहे हैं।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें