एम. वी. आर.डिग्री कॉलेज कसिया में एक ही दिन दिलाया गया दहेज मुक्त भारत व नशा मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा

कौशांबी संदेश अमित कुशवाहा

एम. वी. आर.डिग्री कॉलेज कसिया सिराथू कौशांबी में आज दिनांक 07/03/2025 को एक ही दिन दिलाया गया दहेज मुक्त भारत व नशा मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा। इस कार्यक्रम में प्राचार्य विनीत सिंह मौर्य ने मौके पर कॉलेज में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को दहेज मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा जैसे “प्रतिज्ञा करता हूँ कि विवाह के पवित्र बन्धन को दहेज रूपी सौदे से मुक्त रखूंगा। स्वयं दहेज न लूंगा और न ही दूंगा। दहेज लेने वालों और देने वालों का विरोध करूंगा और लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराऊंगा। अपने परिवार, मित्रों, और समुदाय को दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक करूंगा, पारिवारिक सम्बन्धों की मधुरता के प्रति संवेदनशील होने का दायित्वबोध कराऊंगा। अपने जीवन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से भारत को एक दहेज मुक्त, समतामूलक, जिम्मेदार और स्वस्थ विचारों का पोषक समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा तथा वॉइस प्रिंसिपल मंदीप कुमार ने नशा मुक्त भारत के लिए प्रतिज्ञा के रूप में किसी भी प्रकार के नशे अथवा मादक पदार्थ का सेवन न स्वयं करूंगा, न ही अन्य को प्रोत्साहित करूंगा। नशे से शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में परिवार मित्र, समाज व जन-जन को जागरूक करूंगा। किसी भी प्रकार के नशे के व्यापार की जानकारी मिलने पर मैं प्रशासन को इसकी सूचना दूंगा और कानूनी कार्यवाही का समर्थन करूंगा। मेरा भारत देश एक नशा मुक्त, स्वस्थ, प्रगतिशील व समृद्ध राष्ट्र कहलाए इसके लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध रहूंगा की दिलाई प्रतिज्ञा ।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें