अध्यक्ष पद पर रितेंद्र सिंह की जीत, दीपक सिंह बने मंत्री

निरंजन कुमार पत्रकार चायल

चायल,कौशाम्बी जनपद के चायल तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया कड़े मुकाबले के बीच रितेंद्र सिंह अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, निकटतम प्रतिद्वंद्वी  पवन राय को 6 मत तो वही योगेंद्र सिंह को 5 मत प्राप्त हुए।
*मंत्री पद पर दीपक सिंह लेखपाल ने शानदार जीत दर्ज की, उन्हें 23 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोविंद कुमार को 13 मतों से संतोष करना पड़ा।* अन्य पदों पर निर्वाचित सदस्य:
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: काशी प्रसाद सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए तो *कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर  रबी सिंह लेखपाल* ने जीत दर्ज की उप मंत्री: निर्दोष कुमार कोषाध्यक्ष: राजेंद्र प्रसाद आय-व्यय निरीक्षक: राजेश्वर सिंह ने जीत दर्ज करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और लेखपालों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कार्य करने का आश्वासन दिया इस चुनाव के नतीजे संघ के भविष्य को नई दिशा देगी सभी की निगाहें अब नई कार्यकारिणी पर टिकी है जिससे कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं नीतिगत सुधारो की उम्मीद है
*चुनाव* अधिकारी ज्ञान सिंह पाल के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सहायक अधिकारी ज्वाला सिंह, जिला मंत्री पद्मेश कुमार शुक्ला, जिला उपमंत्री विपिन और कोषाध्यक्ष की मौजूदगी में मतगणना संपन्न हुई।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U