काशी तमिल संगमम् 3.0 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की चित्र प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

कौशाम्बी संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षामंत्री, नागालैंड के राज्यपाल, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री सहित अनेकों गणमान्यजनों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

सभी दस दिन हुई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें और विजेताओं को किया गया पुरस्कृत


काशी तमिल संगमम् 3.0 में ऋषि अगस्त्य एवं विकसित भारत विषय पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार लखनऊ द्वारा लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का आज प्रश्नोतरी और पोस्टर प्रतियोगिता के साथ सफल समापन हुआ।
दस दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का अनावरण 15 फ़रवरी को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री, डॉ. एल. मुरुगन के करकमलों से हुआ था।
काशी तमिल संगमम 3.0 उत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय शिक्षामंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ.एल. मुरुगन ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सराहनीय बताया।
काशी तमिल संगमम उत्सव के नवें दिन रविवार को नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन ने केंद्रीय संचार ब्यूरो की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया  प्रदर्शित सूचनाओं के संग्रह को उत्कृष्ट बताया।
ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक चित्र प्रदर्शनी में तमिलनाडु के ऋषि, सामाजिक सुधारक, बैज्ञानिक, शिक्षाविद, कवि और स्वतंत्रता सेनानी इत्यादि व्यक्तित्वों के जीवन दर्शन पर आधारित जानकारी और भारत सरकार की विगत दस वर्ष की उपलब्धियों, कार्यकमों, योजनाओं और जानकल्याणकारी नीतियों को भी दर्शाया गया। जिसमें नमो ड्रोन दीदी, वेव्स, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, विद्याँजली, आत्मनिर्भर भारत, स्किल इंडिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत,  हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आज़ाद भारत के तीन नये कानून, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ- साथ नारी सशक्तिकरण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दर्शकों और जनसामान्य को मिली।
प्रदर्शनी में केंद्रीय संचार ब्यूरो, वाराणसी द्वारा दस दिन विविध प्रकार की प्रतियोगितायें आयोजित हुई और
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस चित्र प्रदर्शनी का देश- विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये दर्शकों ने अवलोकन किया।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

Marketing Hack4U