डीएम ने स्वयं बैनामा विलेखों का स्थलीय निरीक्षण कर किया सत्यापन

कौशाम्बी…जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा वृहस्पतिवार को जनपद के विभिन्न उपनिबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विकय विलेखों में सबसे बडे़ मूल्य के विक्रय विलेख में से 03 विक्रय विलेखों का सत्यापन किया गया। जिसमें से विलेख संख्या-7994/2024 पंजीकृत दिनांक 27.12.2024 विक्रीत गाटा संख्या-282. 283, 284, 285, 287 व 289 में से विक्रीत रक्बा 0.425हे0 कृषि स्थित सम्पत्ति मौजा-कुतुबआलमपुर (अर्द्धनगरीय) परगना करारी तहसील मंझनपुर और विलेख संख्या-7565/2024 पंजीकृत दिनांक 06.12.2024 विक्रीत गाटा सख्या-248 मि० में से विक्रीत रक्बा 0.0343हे0 अकृषिक स्थित सम्पत्ति मौजा-पाता (नगरीय) परगना करारी तहसील मंझनपुर जनपद कौशाम्बी में वर्णित सम्पत्ति का स्थलीय निरीक्षण सहायक महानिरीक्षक निबन्धन एवं उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह के साथ किया गया। जिसमें सर्किल दर सूची के अनुसार विभागीय अधिकारियों से गणना कराने पर विलेखों में प्रथम दृष्टया राजस्व में कोई कमी नहीं पायी गयी।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें