सचिव नगर विकास एवं डायरेक्टर नगरीय निकाय देर रात प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र और संगम नोज का निरीक्षण किया

संगम क्षेत्र में किसी भी तरह की गंदगी न दिखे, सभी शौचालय साफ रहे, आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याए न हो
लखनऊ/महाकुंभ नगर 11 फरवरी, 2025
सचिव नगर विकास एवं डायरेक्टर नगरीय निकाय श्री अनुज कुमार झा ने सोमवार को देर रात प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 2, सेक्टर-3, सेक्टर-4 और संगम नोज का निरीक्षण किया। इस दौरान मेला एवं संगम क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों के कार्यों की निगरानी की। उन्होंने 1920/112 हेल्प डेस्क कैंप के पास बने शौचालय और संगम द्वार के अलावा सगंम तट के पास के शौचालय की सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर की, जहां उन्होंने तत्काल उच्च कोटि की सफाई के साथ कर्मचारियों को फिनायल आदि के झिड़काव के निर्देश दिए। इसके अलावा मेला संगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। सेक्टर 3 के मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाकर संगम द्वार और नोज के पास फैली गंदगी को तत्काल पीकिंग कराने तथा घाट के किनारे जल में पड़े कपड़े फूल आदि की तत्काल सफाई कराने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी सुपरवाइजर को बुलाकर उनके पास मौजूद सामान आदि का भी परीक्षण किया।
श्री झा ने मेले की सफाई व्यवस्था को उच्च कोटि कि कराये जाने हेतु कड़ाई से निर्देश देने के साथ ही सफाई के सभी जरूरी के सामान के साथ कर्मचारियों को ड्रेस में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा दिव्य महाकुंभ का प्रयागराज में आयोजन किया जा रहा है, जिसमें किसी भी तरह की गंदगी संगम क्षेत्र में न दिखाई दे साथ ही सभी शौचालय साफ रहे जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याए न हो।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें