
दुर्घटना के बाद मौके पर कोखराज थाने के उप निरीक्षक पुलिस चौकी के उप निरीक्षक और सिपाही पहुंचे हैं और बचाव एवं राहत कार्य में लगे रहे
कौशाम्बी//कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम के पास बस के सामने अचानक बालिका के आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में बस से उतर कर बस यात्री बालिका को बचाने के लिए दौड़ा लेकिन बस यात्री बाइक के चपेट में आ गया है जिससे बाइक सवार और बस का यात्री दोनों घायल हो गया है दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं को लेकर दिल्ली से बस प्रयागराज महाकुंभ जा रही थी जैसे ही श्रद्धालुओं की बस कोखराज थाना क्षेत्र के कासिया पश्चिम हनुमान मंदिर के पास पहुंची अचानक एक बालिका सड़क क्रॉस करने लगी बालिका को बचाने के लिए बस वाले ने ब्रेक लगाई और बस में सवार श्रद्धालु जय पुत्र हरीश निवासी शाहदरा दिल्ली बस से उतरकर बालिका को बचाने के लिए दौड़े लेकिन इसी बीच रविंद्र पुत्र बृजलाल निवासी राम सहाई पुर थाना मोहब्बतपुर पइंसा बाइक से जा रहे थे और बालिका को बचाने के लिए दौड़े बस यात्री जय कुमार से बाइक सवार रविंद्र टकरा गए जिससे रविंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और इस हादसे में बस यात्री जयकुमार और बाइक सवार रविंद्र दोनों घायल हो गए हैं हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है और दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है बस यात्री के घायल होने के बाद दिल्ली से आए श्रद्धालु भी उसके पास अस्पताल पहुंच गए हैं दुर्घटना के बाद मौके पर कोखराज थाने के उप निरीक्षक पुलिस चौकी के उप निरीक्षक और सिपाही पहुंचे हैं और बचाव एवं राहत कार्य में लगे हुए हैं।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
