
कौशाम्बी//कोखराज थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बालकमऊ में ताला तोड़कर चोर विद्यालय के अंदर से वी, कैमरा, बैटरी, वाईफाई वायर सहित कई बोरी अनाज बर्तन आदि सामान उठा ले गए हैं सरकारी विद्यालय में चोरी का यह मामला बेहद गंभीर है प्रधानाध्यापक राम खेलावन ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे जब वह स्कूल पहुंचे तो ऑफिस, स्मार्ट क्लास और रसोईघर का ताला टूटा देख हतप्रभ रह गए। अंदर जाकर देखा था तो स्मार्ट क्लास में लगी टी वी, कैमरा, बैटरी, वाईफाई वायर, रसोईघर से दो बोरी चावल, दो बोरी गेहूं, पांच किलो दाल, बर्तन में भगोना, कूकर, स्टील टंकी, तवा, जाली, बाल्टी, गिलास, प्लेट सहित और कई बर्तन उठा ले गए। ऑफिस में रखे रजिस्टर को व अन्य जरूरी कागजातों को इधर उधर फेंक दिए। जिससे विद्यालय का काफी नुकसान हो गया। प्रधानाध्यापक ने चोरी की लिखित शिकायत कोखराज पुलिस के साथ साथ विभागीय अधिकारियों को भी दी। जिस पर कोखराज पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
