कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला
कौशाम्बी/सैनी कोतवाली के खोचकीमई के पास बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार लोडर पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी है जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए हैं हादसा देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी घायलों के परिवार को दे दी है दुर्घटना करने के पिकअप को खड़ा करके चालक भाग निकले हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है
जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के सायरा निवासी मूसा खां पुत्र सैयद खां अपने साथी सिवान यादव पुत्र सूघर यादव निवासी दर्जिन का पुरवा के साथ बाइक से कुबरी घाट कड़ा जा रहे थे बाइक सवार जैसे ही सैनी कोतवाली के खोचकीमई हनुमान मंदिर के पास पहुँचे अचानक तेज रफ्तार लोडर पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दुर्घटना के बाद पिकअप को छोड़कर चालक व उसके साथी मौके पर फरार हो गये हादसा देखकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में कराया भर्ती।पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है और वाहन चालक की तलाश कर रही है।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
