डीएम-एसपी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए होटल/ढाबों का किया निरीक्षण,दिए दिशा-निर्देश

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। महाकुम्भ-2025 के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या को सकुशल संपन्न व श्रद्धालुओ के सुगम आवागमन/सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन बेहद सक्रिय दिख रहा है। महाकुम्भ मेला में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी मधुशूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना सैनी अन्तर्गत श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु बनाए गए होल्डिंग/पार्किंग एरिया एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए होटल/ढाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही मूलभूत सुविधाओं (पेयजल, शौचालय, अलाव एवं प्रकाश आदि) की व्ययस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें