समाधान दिवस में थाना प्रभारी कोखराज व कानून गो सुनी फरियादियों की फरियाद

कौशाम्बी//थाना कोखराज समाधान दिवस के अवसर पर कोखराज थाना में एसओ कोखराज चन्द्र भूषण मौर्य व कानूनगों सोहन लाल ने दिनाँक 25-01-2025 को फरियादियों की समस्याओं को सुना और राजस्व से सम्बंधित मामलों में कानून गो लेखपाल वा पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मौके पर जाँच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस मौके पर थानेदार ने कहा कि फरियादियों को सही न्याय मिल सके एसओ कोखराज ने कहा कि कार्यो में लापरवाही न होने पाए थाना समाधान दिवस के मौके पर लगभग 6 लोगों ने अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया इस मौके पर उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता , राजस्व कर्मचारी,लेखपाल लोकनाथ पांडेय,देवेन्द्र सिंह,उमेश केशरवानी,दिलीप कुमार,सरफराज अहमद,आदि लोगों की उपस्थिति में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें