अधिकारियों को फोन कर के खबर के माध्यम से अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक दबंग ग्राम प्रधान के ऊपर नहीं हुई कोई करवायी

कौशाम्बी

सुत्रों का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य हो रहा है*
*कौशाम्बी


*ईमानदार जिलाधिकारी के कार्यकाल में राला ग्राम पंचायत में विद्यालय के बाऊड्रीवाल में घटिया ईट  व मानक के विपरीत 2 सूत की सरिया को छुपाने के लिए तेजी दिखाई ग्राम प्रधान ने  बाऊड्री वाल में लगाईं कयी मिस्त्री व मजदूरों की फौज  हो सकता है बारिश में बडा़ हादसा*

*कौशांबी: घटिया सामग्री से हो रहा बाउंड्री निर्माण, ग्राम प्रधान और सचिव पर लापरवाही के आरोप*


*जिलाअधिकारी की छवि  ख़राब करने में लगे हैं ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान*



*अधिकारियों को खबर के माध्यम से जानकरी देने पर भी नहीं कर रहे हैं करवायी अधिकारी*

*ग्राम प्रधान के ऊपर नहीं हुई अभी तक कोई करवायी*




*कौशाम्बी सन्देश*



कौशांबी ।  जिला कौशांबी के राला ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। तहसील सिराथू के अंतर्गत ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल के पीछे घटिया ईंट और मानकहीन सरिया का उपयोग कर बाउंड्री का निर्माण किया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में उपयोग हो रही ईंटें इतनी कमजोर हैं कि उन्हें हाथ से तोड़ना भी संभव है। पिलर बनाने के लिए भी मानक के अनुसार सरिया का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
आंगनवाड़ी केंद्र का शौचालय हुआ नष्ट
ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी केंद्र, बजहा सेकेंड, विकास खंड सिराथू में भी बाउंड्री निर्माण के दौरान लापरवाही बरती गई। यहां आंगनवाड़ी केंद्र का शौचालय पूरी तरह नष्ट हो गया है, जिससे केंद्र के उपयोग में कठिनाई हो रही है।
ग्राम प्रधान और सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप
गांव के लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। विकास कार्यों के नाम पर आवंटित धनराशि का दुरुपयोग हो रहा है। इस भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
प्रशासन से न्याय की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर कब ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही पर शिकंजा कसा जाएगा।
जिम्मेदार अधिकारियों से अपील
यह मामला विकास कार्यों में अनियमितता और ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी का उदाहरण है। जिला प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषी लोगों को जवाबदेह ठहराएगा और निर्माण कार्य को मानक के अनुसार पूरा करवाएगा।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें