दुष्कर्म के मामले में 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जिले में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना पिपरी पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म के मुकदमे में 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक अजीत सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्रीकान्त पुत्र दशरथलाल पटेल निवासी ग्राम जानकीपुर मजरा पहाड़पुर सुधवर थाना चरवा को गुंगवा की बाग तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में उप निरीक्षक भगवान यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों 1. विनीत कुमार सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र निवासी जजवासी थाना सांडी जनपद हरदोई 2. फूलचन्द्र उर्फ गंगू पुत्र वुलम चन्द्र उर्फ लाला गुप्ता निवासी बूंदा थाना पिपरी को ससुर खदेरी नदी बल्हेपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें