गांव की चोक पड़ी नालियां दे रही है बिमारी को दावत,

कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला



*कौशाम्बी* आपको बताते चलें कि खंड कड़ा ब्लॉक का एक ऐसा गांव है जो स्वच्छ भारत मिशन की योजना से कोसों दूर हैं खंडकड़ा ब्लॉक के धुमाई गांव कि बाजबाजा रही नलिया दे रही बीमारियों को दावत गांव की नालियां टूटी होने से घरों का गंदा बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है जिस कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण गांव की बज बाजा रही नालियों से हर वक्त संक्रमण फैलने का डर रहता है हिंदू धर्म की आस्था का प्रतीक माना जाने शिव मंदिर के चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। जिस कारण भक्तों को भी मंदिर आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, वही ग्रामीणों का आरोप है, गांव में सफाई कर्मी नहीं आता है। प्रधान के चुनिंदा घरों के आसपास ही सफाई कर्मी सफाई करता है आखिर अब देखने वाली बात तब है जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार स्वच्छ भारत मिशन का नारा देती है वह दूसरी तरफ जिम्मेदारों के अनदेखी से गांव के चारों तरफ गंदगी फैली हुई है ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें