कौशाम्बी पुलिस का वर्ष 2024 का सफर, माफिया अतीक के करीबी समेत अपराध जगत में सक्रिय गिरोहों पर कसा शिकंजा

जिले में घटित हत्या, लूट आदि की सनसनीखेज घटनाओं का विशेष टीमें ने 24 से 72 घण्टे के अन्दर घटनाओं का खुलासा कर अभियुक्तों को भेजा सलाखों के पीछे

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद


आईजीआरएस की 8 बार जारी रैंकिंग में कौशाम्बी को 6 बार प्रथम स्थान हुआ प्राप्त

तलाशी अभियान में 92 अवैध शस्त्र 88 कारतूस, 9580 लीटर शराब, 290 किलोग्राम गांजा, 271 ग्राम स्मैक एवं 08 किलोग्राम अफीम की बरामदगी की गयी


मिशन शक्ति फेज-5 अभियान में 4318 स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर 273158 महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरुक


कौशाम्बी। एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर एवं आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र प्रेम गौतम के निर्देशन व पुलिस कप्तान बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में कई सफलता हासिल किए है, पुलिस ने जिलेभर में सफलता के परचम लहराकर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है। उनके सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस द्वारा अभियान चलाकर 4318 स्थानों पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर 273158 महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराना सबसे महत्वपूर्ण चुनौती थी, जिसे गम्भीरता से लेते हुये समस्त तैयारियां युद्ध स्तर पर समय से पूर्ण कर भयमुक्त वातावरण में हिंसा एवं विवाद रहित चुनाव निष्पक्ष रूप से सकुशल सम्पन्न कराया गया। पुलिस आरक्षी भर्ती-2023 का सकुशल आयोजन भी महत्वपूर्ण चुनौती थी, यह परीक्षा माह फरवरी में जनपद के 17 केन्द्रों एवं माह अगस्त में 11 केन्द्रों पर आयोजित हुयी थी, जिसे प्रभावी कार्य योजना बनाकर शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सकुशल सम्पन्न कराया गया। जनपद में घटित हत्या, लूट आदि की सनसनीखेज घटनाओं के अनावरण हेतु विशेष टीमें गठित कर 24 से 72 घण्टे के अन्दर घटनाओं का खुलासा कर अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया । इनमें से 09 शातिर अपराधियों को साहसिक पुलिस मुठभेड़ में जान की परवाह किये बिना गिरफ्तार किया गया, इस दौरान उपरोक्त अपराधी गोली लगने से घायल हो गये। जन समस्याओं के निस्तारण के प्रति विशेष ध्यान देने का परिणाम रहा कि वर्ष में प्रदेश स्तर पर आईजीआरएस की 08 बार जारी रैंकिंग में जनपद कौशाम्बी को 06 बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। माफिया अतीक अहमद के करीबी एवं अपराध जगत में सक्रिय अपराधी मो0 सऊद निवासी लोहरा थाना संदीपनघाट, जिसका भय एवं आतंक व्याप्त है, के डी गैंग तथा संगठित गिरोह बनाकर लूट कारित करनें में सक्रिय अपराधी मो0 समीर पुत्र शमशाद निवासी समदा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी के डी गैंग को सूचीबद्ध कराकर इन दोनो गिरोहो के 04-04 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी । इसके अतिरिक्त 04 अन्य गिरोहों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुये वर्ष में कुल 52 अभियुक्तों के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण भी इस जनपद की एक बड़ी समस्या रही है, जिस पर लगाम लगाने हेतु अभियान चला कर 500 अभियुक्तों के पास से देशी/अंग्रेजी कुल 9580 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर रोक हेतु तलाशी करते हुए 29 व्यक्तियों के पास से 290 किलोग्राम गांजा, 271 ग्राम स्मैक एवं 08 किलोग्राम अफीम की बरामदगी की गयी। समाज में भय व्याप्त करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर 92 अपराधियों के विरूद्व गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 30 अपराधियों को जिला बदर कराया गया व 1365 के विरूद्व 110जी द0प्र0सं0 के अन्तर्गत कार्यवाही कर पाबन्द कराया गया तथा इस वर्ष 12 नये अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुलवा कर निगरानी की जा रही है। महाकुंभ के अवसर पर असामाजिक तत्वों द्वारा किसी प्रकार की अप्रिय घटना कारित करने से रोकने हेतु जनपद की सीमाओं व जनपद के अन्दर विभिन्न संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर बैरियर लगाकर गहन चेकिंग करने की व्यवस्था की गयी है। महाकुम्भ-2025  के दृष्टिगत चलाए जा रहे विभिन्न चेकिंग अभियाओं के अन्तर्गत “ऑपरेशन इण्टरसेप्ट (  रैण्डम व सरप्राइज चेकिंग आपरेशन )/ऑपरेशन चक्रव्यूह ( जनपद व मेला क्षेत्र के प्रवेश/निकास के सम्स्त मार्गों पर चेकिंग )”  के तहत थाना संदीपनघाट क्षेत्र से असली सोना/चांदी के सिक्के/टिकिया दिखाकर नकली आभूषण देकर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय 03 ठगों को गिरफ्तार किया गया । आगामी वर्ष 2025 के लिये निर्धारित लक्ष्यः-अपराध नियंत्रण हेतु समय-समय पर विषेश अभियान चला कर उपरोक्त कार्यवाहियां की जायेंगी

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें