मां से बदसलूकी करने वाले पर बेटे ने दर्ज कराया केस

पड़ोसी के सामने से ई-रिक्शा हटाने को लेकर हुआ है विवाद
कौशांबी संदेश राहुल यादव

कौशांबी
मंझनपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष की महिला के साथ पड़ोसी युवक ने आपत्तिजनक व्यवहार किया। महिला के बेटे ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक महिला अपने पति और बेटे के साथ रहती है। उनका परिवार आटा चक्की का काम करता है। मंगलवार शाम को महिला का बेटा आटा चक्की पर काम कर रहा था।

तभी उनका पड़ोसी लईक अहमद ई-रिक्शा लेकर आया। आटा चक्की के सामने खड़ा कर चला गया। बेटे के अनुसार, लईक अहमद अक्सर नशे की हालत में आकर ई-रिक्शा उनके घर के सामने खड़ा कर देता है। मना करने पर उसने झगड़ा शुरू कर दिया।

जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी,थाना प्रभारी

आरोप है कि लईक ने मारपीट के दौरान महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित युवक ने मंझनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी लईक अहमद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें