
*वांछित अभियुक्त के पास से तमंचा और कारतूस हुआ बरामद*
*कौशांबी संदेश राहुल यादव*
*कौशांबी–*
करारी थाना क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट से संबंधित 25 हजार का इमामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान एवं जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लंबे समय से वांछित 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल पयॆवक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह और हमराही सहित व एसओजी टीम प्रभारी मय एसओजी कर्मचारी गण की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलामनूर का पुरवा में अपराध एंव अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में बातचीत की जा रही थी कि मुखबिर खास की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह मय टीम व एसओजी सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह हमराहियों के साथ संयुक्त टीम के रूप में योजना बद्ध तरीके से किन्हाई नदी पुल वहद ग्राम फरीदनपुर से थाना पश्चिम शरीरा के पास गैंगस्टर से सम्बन्धित 25 हजार रुपये पुरूस्कार घोषित इनामिया 22 वर्षीय अपराधी कैश पुत्र मासूक अहमद निवासी ग्राम मितुवापुर थाना संदीपनघाट को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसकी तलाशी लेने एक अदद 315 बोर का तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किया। उक्त आरोपी अपराधी के खिलाफ थाना कोखराज,थाना सैनी,थाना पश्चिम शरीरा और थाना करारी में अलग अलग गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। उक्त थानों में आरोपी अपराधी का अपराधिक इतिहास दर्ज है। उक्त बरामद तमंचे कारतूस के सम्बन्ध में थाना करारी में आर्म्स एक्ट थाना करारी मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
