
कौशाम्बी/सिराथू नायब तहसीलदार संजय सिंह ने शनिवार को कोखराज थाना पहुँच कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और राजस्व से सम्बंधित मामलों में कानून गो ,लेखपाल पुलिस की संयुक्त टीम के साथ जा कर मौके पर जाँच कर कार्यवाही करने को निर्देश दिए जिससे पीड़ित फरियादियों को न्याय मिल सके नायब तहसीलदार ने कहा कि कार्यो में लापरवाही न होने पाए एक मामलें में जो घरोनी बनने के बाद भी कब्जा नही मिल रहा हैं जिसकी शिकायत करने पर नायब तहसीलदार लेखपाल ने मौके पर जा कर कब्जा दिलवाया कब्जा मिलने से फरियादी ने अधिकारियों की सराहना किया मौके पर 5 लोगों ने अपनी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराई जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया मौके पर राजस्व निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, एसओ कोखराज, दुर्गेश कुमार गुप्ता लेखपाल,देवेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह, उमेश केशरवानी,दिलीप कुमार,नित्या पाल, अनुराधा वर्मा,पूनम मौर्या, आदि लोगों की उपस्थिति में समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
