स्वस्थ जीवन शैली के लिए व्यक्तिगत हाइजीन का ध्यान रखना अति आवश्यक–महिला चिकित्सा अधिकारी

कौशाम्बी/ महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशांबी में महाविद्यालय परिसर में मिशन शक्ति फेज 5 एवं बालिका हेल्थ क्लब के संयुक्त तत्वधान के अंतर्गत हेल्थ हाइजीन एवं सैनिटेशन की व्यवस्था के अंतर्गत स्वास्थ्य टीम ने महाविद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया । 
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 शैलेंद्र तिवारी, प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय द्वारा किया गया। तथा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 नीरज कुमार ,प्रभारी,चिकित्सा अधिकारी मंझनपुर एवं विशिष्ट अतिथि डॉ0 अवनीश मिश्रा ,डी0पी0एम0 ,डॉ0  एलिमा खातून, महिला चिकित्सा अधिकारी मंझनपुर एवं डॉ0 संध्या शर्मा ,सी 0एच 0ओ 0 ,मंझनपुर रही इस अवसर पर डॉ0 एलिमा खातून, महिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए व्यक्तिगत हाइजीन का ध्यान रखना अति आवश्यक है। इसमें सही जानकारी एवं प्रथाओं का पालन करना महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर डॉ0 संध्या शर्मा ,सी 0एच 0ओ 0 ने कहा कि भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य का महत्व सीधे तौर पर परिवारों, समुदायों और राष्ट्र की भलाई को प्रभावित करता है। महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने से हानिकारक परिणाम होते हैं। महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर सामाजिक दबाव, अपेक्षाएँ और लैंगिक भूमिकाओं का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।इस कार्यक्रम के अंत में महिला स्वास्थ्य टीम द्वारा द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को सैनिटरी पैड को निशुल्क रूप से वितरित किया गया।इस कार्यक्रम में डॉ0 नीलम बाजपेई,डॉ0 भावना केसरवानी एवं डॉ0 रीता दयाल ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ0 अजय कुमार द्वारा किया गया डॉ0 अनिल कुमार प्रभारी मिशन शक्ति फेज – 5 के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर प्रो0 अनिल कुमार सोनकर ,डॉ.तरित अग्रवाल,डॉ.रमेश चंद्र ,डॉ आनंद कुमार ,डॉ. संतोष कुमार ,डॉ. शैलेश मालवीय तथा श्री अजय कुमार वरिष्ठ लिपिक मानवेंद्र सिंह एवं समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें