कौशाम्बी संदेश
शहजादपुर पुलिस करती रही गास्त चोर करते रहे चोरिया

शहजादपुर पुलिस करती रही गास्त चोर करते रहे चोरिया
टेढ़ीमोड़/ कौशाम्बी/ कोखराज क्षेत्र के अंदावा गांव में हर रोज की तरह खाना पीना करने के बाद नियामत अली का परिवार सो गए ज़ब नियमत अली रात दो बजे बाथरूम के लिए उठा तो देखा कमरा का सारा सामान बिखरा पड़ा है यह देख कर वह दंग रह गया रात को ही नियमत अली ने अपने ससुर मोहमद आयुब को जानकारी दिया बीती रात चोरों ने दीवाल से फांदकर घर के अंदर घुसकर कमरे में रखा जेवरात,झुमकी नथीया पायल दो और नगदी नौ हजार सहित सामान चोर उठा ले गए
नियामत अली निवासी सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर ने बताया कि उसकी ससुराल कोखराज के अंदावा गाँव में मोहम्मद अयूब के यहां है। वह पिछले चार दिनों से ससुराल में ही रह रहा था। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने दीवाल फांदकर कमरे में रखा बक्से के अंदर से दो पायल, एक सोने की बाली और एक सोने की झुमकी व नौ हजार रुपए नकद उठा ले गए। घटना की लिखित शिकायत कोखराज पुलिस से की गई है।
