तिलगोडी सोसाइटी में खाद वितरण मे लगी लंबी लाइन डीएपी यूरिया खाद के लिए हो रही मारामारी

कौशाम्बी संदेश

 कौशाम्बी /चायल तहसील क्षेत्र के तिलगोड़ी सोसाइटी में खाद वितरण के लिए मारामारी मची हुई है विभाग के अफसर खाद के भंडारण की उपलब्धता की बात कर रहे हैं लेकिन किसानों को समितियां से उर्वरक नहीं मिल रही है फसल की बुवाई का महत्वपूर्ण समय है किसान समय से खाद चाहता है लेकिन समितियो के कर्मचारियों द्वारा लगातार खाद लेने गए किसानों को परेशान किया जा रहा है यदि समय से खाद का वितरण हो जाए तो समिति में किसानों की भीड़ नहीं लगेगी लेकिन समितियो के जिम्मेदार बड़े अधिकारियों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि किसानों की भीड़ अधिक बढ़ रही है लेकिन समितियो में कितने किसानों को प्रतिदिन खाद दिया जा रहा है और कितने कर्मचारी की तैनाती की गई है इस बारे में अधिकारियों ने विचार विमर्श नहीं किया है यदि समितियो में उर्वरक की उपलब्धता बनी हुई है तो एक-एक समितियो में कई कई काउंटर खोल करके क्यों नहीं किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है प्रत्येक वर्ष समितियां में भेद लगती है तो कार्य योजना बनाते समय कई काउंटर खोलने पर अफसर ने क्यों नहीं विचार विमर्श किया था किसानों की बढ़ती भीड़ का बहाना कर अपनी जिम्मेदारी से कर्मचारी बचाना चाहते हैं लेकिन केवल समितियो में उर्वरक की उपलब्धता है यह कहकर सहकारी समितियो के जिम्मेदार शासन प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं फसल की बुवाई के समय यदि किसानों को उर्वरक नहीं मिलेगी तो उसके बाद उर्वरक मिलने का उन्हें कोई मतलब नहीं निकलेगा

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें