कौशांबी, संदेश शैलेंद्र द्विवेदी।
उत्तर प्रदेश की सेवा निवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण की जिला इकाई के पदाधिकारी का चुनाव संपन्न हुआ।

इसमें सर्वमत से अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी का चुनाव किया गया। इसके बाद पदाधिकारी को संगठन हित में कार्य करने के लिए शपथ दिलाई गई।
जिला मुख्यालय मंझनपुर में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय सेवा निवृत्ति प्राथमिक शिक्षा के कल्याण परिषद इकाई कौशांबी का चुनाव प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह व दो पर्यवेक्षक की देखरेख में संपन्न कराया गया। जिसमें अजय पांडेय अध्यक्ष व कृष्ण मुरारी को महामंत्री की कमान सौंप गई। इसी प्रकार अवधेश नारायण को कोषाध्यक्ष, प्रेम नारायण, शशि शकला त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, बद्री विशाल को उपाध्यक्ष व राजा राम मिश्र को संगठन मंत्री, वीरेंद्र शंकर को संयुक्त मंत्री, विजय सिंह यादव को को लेखकार की जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गया सभी पदाधिकारी ने संगठन हित में कार्य करने की शपथ भी ली।
