ट्रामा सेंटर में कई स्टॉफ मिले गायब,विधायिका हुई नाराज
कौशाम्बी सन्देश राहुल यादव
कौशांबी
सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने शनिवार को नरसिंहपुर कछुआ ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। विधायक ने हेल्थ सेंटर मे भवन निर्माण सहित चिकित्सा सेवाओं एवं स्टाफ की गैरहाजिरी से जुड़ी तमाम खामियां पकड़ी।

इस पर नाराजगी जताते हुए कहा- इसके पहले निरीक्षण किया था, उससे सुविधाएं बढ़ी हैं। लेकिन भवन निर्माण से जुड़ी शिकायत पर प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।यदि घोटाले बाज पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन के लिए सिराथू की जनता तैयार बैठी है।शनिवार की दोपहर अचानक समाजवादी पार्टी विधायक पल्लवी पटेल क्षेत्र दौरे पर निकली।वह नरसिंहपुर कछुआ स्थित ट्रामा सेंटर पहुंची। MLA पल्लवी पटेलको देख हेल्थ सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। व्यवस्थादुरुस्त किए जाने के बीच विधायक ने निरीक्षण शुरू
कर दिया। उपस्थिति रजिस्टर मे सेंटर में ड्यूटी पर कई स्टाफ ड्यूटी से गायब मिले। विधायक ने ट्रॉमा सेंटर मे डाक्टर्स रूम,आपरेशन थ्रेटर, मरीजों के लिए बनाए गए,रूम्स का निरीक्षण किया।
मेडिकल सुविधाएं दुरुस्त नहीं
पल्लवी पटेल ने बताया- ट्रामा सेंटर का निर्माण साल 2022 में कराया गया। मैंने इसका निरीक्षण सीएमओ को जानकारी देकर पहले भी किया था। उस समय ट्रामा सेंटर मे डॉग्स टहलते मिले थे। इस बार आई हूँ तो स्टाफ की नियुक्ति मिली है। लेकिन ज्यादातर लोग गायब है। ट्रामा सेंटर होने के नाते इस सेंटर पर 24X7 मेडिकल सुविधा होनी चाहिए। जांच मे उन्हें मेडिकल सुविधाएं दुरुस्त नहीं मिली है। जिस रूम्स मे डॉक्टर व स्टाफ बैठ रहा है, वह सेफ नहीं है। बिल्डिंग का प्लास्टर स्टाफ के ऊपर गिर रहा है तो उम्मीद नहीं की जा सकती की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त होगी।
घोटालेबाजों पर नहीं हुई कोई कार्रवाई–विधायक पल्लवी पटेल
भवन निर्माण में हुए घोटाले में प्रभावी कार्रवाई न होने पर प्रशासनिक अफसरों पर सवाल खड़ा किया। विधायक पल्लवी पटेल ने बताया- भवन निर्माण के घोटाला करने वालों पर कार्रवाई न होना कई सवाल खड़ा करता है। यदि इसके बाद भी नहीं की जाती तो अफसर इस बात के लिए तैयार रहे कि सिराथू के जनप्रतिनिधि और जनता धरना देने के लिए तैयार हैं।
