भारत स्काउट गाइड का मनाया गया 75वा स्थापना दिवस

कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी/ भारत स्काउट गाइड के 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था में सर्वप्रथम जिलाधिकारी

अध्यक्ष मधु सूदन हुल्गी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ सच्चिदानंद यादव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा जिला खेल सचिव माध्यमिक श्याम लाल, राजू यादव प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज देवखर पुर, नीरज केसरी प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज केसारी उपरोक्त समस्त पदाधिकारीयो को जिला संगठन कमिश्नर स्काउट श्याम बाबू यादव ने स्कार्फ पहनाकर व बैज स्टीकर लगाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। जिला अधिकारी मधुसूदन हुल्गी व जिला मुख्यायुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्काउट गाइड पदाधिकारीयो स्काउट गाइड से जुड़े सभी सदस्यों को 75 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्काउट गाइड के कार्यक्रमों कि सराहना की कार्यक्रम उपस्थित जिला संगठन कमिश्नर स्काउट श्याम बाबू यादव, जिला खेल सचिव माध्यमिक श्याम लाल, स्काउट मास्टर रामदास अखिलेश कुमार अमित कुमार आदि स्काउट गाइड उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें