कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी/ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक में

जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग, खनन, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन एवं परिवहन में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों में हो रहें पॉलीथीन बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को लगातार छापेमारी की कार्यवाही कर पॉलीथीन बिक्री पर रोक लगाने एवं प्रवर्तन वसूली बढ़ाने के निर्देश दियें। उन्होंने प्रवर्तन की कार्यवाही में ई0ओ0, भरवारी द्वारा लापरवाही बरतते हुए पाये जाने पर वेतन रोकने के निर्देश दियें। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी तरह के अवैध आरा मशीनों का संचालन न होने पाये।
जिलाधिकारी ने मण्डी समिति की समीक्षा के दौरान मण्डी समिति-अजुहा, मंझनपुर एवं भरवारी द्वारा राजस्व वसूली के कार्यों में धीमी प्रगति पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दियें। उन्हांने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि मासिक लक्ष्य को लेकर वसूली न करें, वार्षिक लक्ष्य को लेकर ही वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले माह में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करना सुनिश्चित करें, लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेंगी।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को साप्ताहिक समीक्षा करते हुए मुख्य देय एवं विविध देय वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आर0सी0 वसूली की विस्तृत समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों को आर0सी0 वसूली में प्रगति तथा तहसील के बडे बकायेदारों की आर0सी0 वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मण्डियों में प्रवर्तन की कार्यवाही बहुत कम पाये जाने पर उप जिलाधिकारियों को सभी मण्डियों में प्रवर्तन के कार्यों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दियें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत सुनिश्चित किया जाय, किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय। उन्हांने अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को स्वयं देखकर उनका निस्तारण करें, किसी भी स्तर पर शिकायतों को लम्बित न रहने दें एवं शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य लें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजस्व अरूण कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह एवं सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
