डीएम ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के सफल क्रियान्वयन को किया मंथन

प्रधानाध्यापक को शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश
शैलेंद्र द्विवेदी ,कौशांबी संदेश। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में मंगलवार को उदयन सभागार में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी

। इसमें जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को व शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 की परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर को होगा। इसको लेकर जिला अधिकारी ने सोमवार को उदयन सभागार में प्रधानाचार्य व शिक्षकों के साथ बैठक किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि
पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से अधिक से अधिक छात्रों को परीक्षा में प्रतिभाग कराया जाय। परीक्षा का उद्देश्य जनपद अथवा प्रदेश रैंकिंग न होकर छात्र-छात्राओं का वास्तविक आंकलन किया जाना हैं, जिससे छात्र राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया कि सभी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य बच्चों को मॉडल पेपर एवं ओएमआर शीट पर सतत् अभ्यास कराना सुनिश्चित करें, जिससे परीक्षा में छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। परीक्षा कक्षा-3, कक्षा-6 एवं कक्षा-9 के छात्रों के लिये आयोजित होगी। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का सृजन किया जाय तथा आवश्यकतानुसार छात्र-छात्राओं को उपचारात्मक शिक्षण भी कराया जाय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा अवगत कराया गया कि परीक्षा के लिए कक्षा-3 में 45 प्रश्न, कक्षा-6 में 51 प्रश्न एवं कक्षा-9 में 60 प्रश्न परख सर्वेक्षण के लिए निर्धारित है, जो फील्ड इन्वेस्टीगेटर्स व सीबीएसई के पर्यवेक्षकों द्वारा उपलब्ध कराये जायेंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्वत, जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानन्द यादव, डायट प्राचार्या निधि शुक्ला एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें