करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में ग्राम प्रधान के बेटे की हत्या से सनसनी

कौशाम्बी संदेश

करारी थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

ग्राम प्रधान कल्लू सरोज के बेटे लवकुश सरोज (उम्र लगभग 22 वर्ष) की बीती रात करीब 8 बजे अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी सुबह होते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल दोषियों को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें