कौशाम्बी संदेश कुंदन द्विवेदी
कौशाम्बी। ब्लॉक मूरतगंज क्षेत्र के ग्राम सभा गढ़वा उदाथू गांव में 31अक्टूबर गुरुवार को घर में अचानक आग लग गई।

आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आग अचानक लगी. उनका कहना है कि आग लगने से घर में रखा काफी सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
