मेले में अकेले बैठा मिला बच्चा, सिपाही ने मां-बाप से मिलवाया

कन्धे में लेकर बच्चे को दौड़ता रहा सिपाही धर्मेंद्र कुशवाहा

कौशाम्बी सन्देश राहुल यादव करारी

करारी कौशांबी: करारी मेले पर मिले 3 साल के एक बच्चे को 3 घंटे में उसके मां-बाप से मिलवा दिया। शुरुआत में बच्चा अपने परिजनों और एड्रेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था।

यहां तक कि वह अपने माता-पिता का नाम तक भी नहीं बता रहा था। लेकिन सिपाही ने उससे पूछताछ करते हुए और अन्य लोगों के टच में रहते हुए आखिरकार बच्चे को उसके मां-बाप से मिलवा दिया। धर्मेंद्र सिपाही ने बताया कि मामला बुधवार दोपहर का है। 2 साल का यह बच्चा मेले में अकेला बैठा हुआ मिला था। जो सिर्फ रो रहा था । रोते देख सिपाही धर्मेंद्र कुशवाहा ने बच्चे को अपनी गोद में उठा कर पूरे मेले में घुमाया और जब उस बच्चे के मां बाप नहीं मिले। तब सिपाही ने बच्चे को अपनी बाइक से बैठा कर इधर उधर टहलता रहा। तभी पता चला कि एक महिला जो बैंक के पास रो रही है । तभी सिपाही वहां पहुंचे और उससे पूछा तो उसने अपने बच्चे का नाम अंकुश पुत्र राजू निवासी कृष्णा नगर बताया तब सिपाही उस बच्चे को उनको सुपर्द कर दिया और बच्चे को देखते ही मां बाप की आंखें भर आई ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें