एस डी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज चाकवन में रंगोली और दीपोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

कौशाम्बी संदेश

कौशांबी: एस डी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज, चाकवन चौराहा कोखराज कौशांबी में दीपावली के अवसर पर रंगोलीऔर दीपोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने अद्वितीय और रंग-बिरंगे रंगोली डिजाइनों से सभी को प्रभावित किया। छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता और मेहनत ने उन्हें विजेता बना दिया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओ को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी रंगोली प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें