गलत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक घायल

कौशाम्बी संदेश
कौशांबी/ सिराथू तहसील के थाना कोखराज के कसिया में एक ट्रक ने टक्कर लगने से घायल हो गया जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद के कौड़िहार निवासी रविंद्र नाथ पांडे पुत्र राम मोहन शनिवार को बाइक से कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने गए थे

मां शीतला का दर्शन करने के बाद रविंद्र नाथ पांडे बाइक से वापस प्रयागराज होते हुए कौड़िहार जाने के लिए निकले थे जैसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम के पास पहुंचे सामने की तरफ से उल्टी दिशा में आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी है जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े हैं और गंभीर रूप से घायल हो गए हैं हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल रविंद्र नाथ पांडे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है मामले की सूचना उनके परिवार के लोगों को फोन के जरिए पुलिस ने दे दी है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें