कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल किसानों की आय को दुगनी करने और मोटा अनाज को ध्यान में रखते हुए।

गुरुवार को जिले के सरसवां ब्लाक में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किसानों को निशुल्क चना व सरसों के बीज वितरित किए। इस कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाइयों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया। इस अवसर पर सरसवां खण्ड विकास अधिकारी संगठन के साथी जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद भार्गव, भाष्कर सिंह व विभागीय अधिकारी बंधु उपस्थित रहे। तदोपरान्त जिला कार्यालय में आयोजित सक्रिय सदस्यता की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यतिथ के रूप में काशी क्षेत्र से उपाध्यक्ष जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता रहे। व बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने किया। बैठक को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए विस्तृत जानकारी दी व सभी मण्डल अध्यक्ष को ये बताया गया की प्रत्येक मण्डल में 100 की संख्या में सक्रिय सदस्य निश्चित रूप से बनाने हैं। इस मौके जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी, शीलू पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा, व जनपद के सभी मण्डल अध्यक्षगण, मण्डल प्रभारीगण, मण्डल मंत्री गण उपस्थित रहे।
