कौशाम्बी संदेश राहुल यादव
कौशांबी
मंझनपुर स्थित किसान कल्याण केंद्र मे बुधवार को किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को उन्नतशील खेती पशु पालन एवं खेत की उर्वरकता बढ़ाए जाने का तौर तरीके कृषि वैज्ञानिकों ने बताया।

कृषि विभाग ने आधा दर्जन किसानों को सरसों के बीज का मिनी किट भी मुहैया कराया।
डॉ अजय कुमार ने कृषकों से खेती-बाड़ी पर संवाद स्थापित किया। इनके द्वारा कृषकों को संतुलित मात्रा में उर्वरक के प्रयोग की जानकारी दी। डॉ अजय कुमार ने बताया- नीम ऑयल का उपयोग कीटनाशक के रूप में किया जाय। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने पशुओं का टीकाकरण समय से कराने एवं उनके आहार के बारे में कृषकों को बताया। वर्तमान में भेड़. बकरी में वीवीआर टीका लग रहा है। जो कृषक टीकाकरण कराना चाहें। वो अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करके टीकाकरण करा लें।
मत्स्य विभाग के बृजेश सिंह ने कृषकों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के बारे में बताया। योजना में चयन के उपरान्त तालाब खुदवाने पर सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित वर्ग को 60 प्रतिशत का अनुदान सरकार की तरफ से प्राप्त होता है। भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार द्वारा कृषकों को विभाग में संचालित खेत तालाब योजना के बारे में बताया गया।
किसान दिवस आयोजन में कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा समस्या का समाधान बताया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के प्रतिनिधि अभिनव पाण्डेय विपणन निरीक्षक द्वारा धान की खरीद से सम्बन्धित किसान ऐप से स्वयं पंजीकरण करके धान की बिक्री कर सकते हैं। धान खरीद में 35 प्रतिशत तक हाइब्रिड धान की खरीदी होगी।
उप कृषि निदेशक सतेन्द्र तिवारी ने बताया, कृषकों को फसल अपशिष्ट जलाने से रोकने की जानकारी दी। फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में कृषकों को बताया गया। फसल अवशेष जलाने पर जुर्माने के रूप में वसूली जाने वाली धनराशि 2500 से 15000 है। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषक सत्यनारायण पुत्र रम्पत निवासी गोबरसहाई, सन्तोष कुमार पुत्र मुन्शी निवासी टेंवा, देवराज पुत्र राम सजीवन निवासी नेवारी, सुखदेइया पत्नी रामफल निवासी नेवारी, राजेन्द्र प्रसाद पुत्र पुरसोत्तमलाल निवासी अषाढ़ा, एवं शशि भूषण पुत्र रामभवन सिंह निवासी सेवकूपुर को सरसों बीज का मिनी किट वितरण किया गया।
