साइबर ठगी से जागरूकता एवं सतर्कता ही बचाव हैl

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी:तकनीक के प्रयोग से बैंकिंग लेन-देन जितना आसान हुआ है, धोखाधड़ी का शिकार होना भी उतना ही आसान हो गया हैl अतः अब बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है विशेषत: तब जब आप बैंकिंग लेनदेन से जुड़े कार्य संपादित कर रहे हो ।

ये बातें सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, मंझनपुर के शाखा प्रबंधक श्री राहुल कुमार ने श्री राम सिंह इंटर कॉलेज, मंझनपुर के छात्रों को संबोधित करते हुए कहीl
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा हैl 16 अगस्त 2024 से प्रारंभ यह अभियान 15 नवंबर 2024 तक चलेगाl इसी क्रम में मंझनपुर स्थित श्री राम सिंह इंटर कॉलेज के छात्रो एवं छात्राओं को बैंक के द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईl जिसका अनुसरण कर साइबर ठगी से बचा जा सकता है।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने कहा कि एटीएम कक्ष में पैसा निकालते समय अधिक सावधान रहे। फोन पर लेनदेन के समय किसी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने साइबर फ्रॉड, साइबर सिक्योरिटी, साइबर अरेस्ट एवं फ़िसिंग समेत बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़े तमाम बिंदुओं को विस्तार से चर्चा कीl
लालच एवं प्रलोभन धोखाधड़ी एवं ठगी के सिंह-द्वार हैं। म्युल मनी न बने, अतः किसी भी लालच या प्रलोभन में न पड़ने का विशेष आग्रह भी किया गया है।
साइबर फ्रॉड जैसी किसी अप्रिय घटना हो जाने पर तत्काल 1930 डायल करें एवं बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल करें। इस अवसर पर श्रीराम सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक निदेशक राजेंद्र कुमार यादव प्रधानाचार्य समेत समस्त स्टाफ भी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें