नम आंखों से भक्तों ने विसर्जित किया देवी प्रतिमा

आयोजको, वालेंटियरो व संभ्रांत लोगों का अच्छा प्रदर्शन रहा, शांति पूर्वक देवी प्रतिमा विसर्जित हुई -विनीत सिंह

कौशाम्बी संदेश राहुल यादव

कौशाम्बी। करारी क्षेत्र के 84 स्थानों में नव दिवसीय स्थापित देवी प्रतिमा को शनिवार की शाम तक मां के भक्तों ने नम आंखों से स्वच्छ सरोवरों,नहरों में विसर्जित कर दिया है।

विसर्जन यात्रा के दौरान क्षेत्र में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नही घटी है। थाना प्रभारी विनीत सिंह के नेतृत्व में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे। भक्तो ने नहरों, सरोवरों में पूजा पाठ के साथ प्रतिमाओ का विसर्जन किया। विसर्जन यात्रा में शामिल माता रानी के भक्तों के लिए जगह जगह लोगों ने स्टाल लगाकर जलपान कराया। करारी क्षेत्र के तीन गांव व करारी कस्बा सरकारी राजिस्टरो के मुताबिक अति संवेदनशील माना जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बे में 6 तो क्षेत्र में 78 स्थानों में नव दिवसीय मां दुर्गा जी का प्रतिमा स्थापित हुआ।शनिवार को मां के भक्तों ने निर्धारित सरोवरों,नहरों में मां की प्रतिमा को मंत्रोचारण के साथ साथ नम आंखों से स्वच्छ सरोवर, नहर में विदाई करते हुए विसर्जित किया।विसर्जन यात्रियों के लिए लोगों ने जगह जगह स्टाल लगाकर दमालू ,हलुवा पूड़ी, छोला चावल, का प्रसाद वितरित किया। कमेटी के आयोजको व वेलेंटियरों ने अपनी जिम्मेदारी का पालन करते हुए शांति पूवक विसर्जन यात्रा निकाला। लोगों ने गांव ,नगर भ्रमण के साथ देवी प्रतिमा को निर्धारित सरोवर,नहर में विसर्जित किया चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस 84 पूजा पंडाल में देवी प्रतिमा स्थापित था। सभी प्रतिमाओं को शनिवार की देर शाम तक विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा शांति पूर्वक सम्पन्न हो इसके लिए करारी थाना प्रभारी विनीत सिंह ने पुलिस के जवान के साथ साथ एल आई यू, इंटेलिजेंस, आईबी के जवानों की ड्यूटी लगवाया था। इसके साथ ही सादे कपड़े में पुलिस के जवान व गुप्तचर सक्रियता के साथ डटे रहे। पुलिस के सक्रियता से करारी क्षेत्र में शांति पूर्वक विसर्जन यात्रा सम्पन्न हुआ। करारी थाना प्रभारी विनीत सिंह ने पूजा पंडाल के आयोजको, वालेंटियरो,संभ्रांत लोगों के साथ साथ विसर्जन यात्रा में सहयोग करने वालो का आभार व्यक्त किया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें