अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस ने मारा छापा,विस्फोटक पदार्थ बरामद,एक को किया अरेस्ट

कौशाम्बी संवादाता

कौशाम्बी जिले में दशहरा, दीपावली त्योहार के दृष्टिगत एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध पटाखा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना संदीपनघाट पुलिस ने मुजाहिदपुर बकरी मण्डी के पास पल्हाना रोड़ के पास से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है

,पुलिस ने कमलेश चन्द्र जायसवाल पुत्र स्व० छोटे लाल नि० कसिया मूरतगंज थाना संदीपनघाट जनपद को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के अधार पर थाना पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त का चालान न्यायालय किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया !

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें