शारदीय नवरात्र के अष्टमी के अवसर पर भंडारे का प्रसाद लेने जुटे भक्‍त, मां दुर्गा के लगाए जयकारे

कौशाम्बी संदेश

कौशाम्बी। शारदीय नवरात्र के अष्टमी के दिन फ़ैज़ीपुर के दुर्गा पूजा पंडाल में भंडारे की धूम रही। कहीं पूड़ी, सब्जी, कहीं खीर और कहीं बुदिया का वितरण होता रहा। इस दौरान भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। इसमें महिलाओं की संख्‍या भी काफी अधिक रही। भंडारा देर रात तक चला। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और जयकारे लगाए।

दुर्गा पूजा पंडाल में देवी जागरण भी हुए। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।’ कलाकारों ने ‘शेर पर सवार होकर आईं मां।’ ‘जय अंबे जय जगदंबे मां’ आदि देवी गीत और भजन प्रस्तुत किए। ‘मां मेरी मां से मिला दे मुझे’ समेत अन्‍य देवी गीतों के बीच मां दुर्गा के जयकारे लगते रहे। पूरी रात लोग मां दुर्गा पूजा पंडाल में डटे रहे। इस दौरान कार्य कर्ताओ में भी जोश और उमंग माता रानी के भंडारे में देखनो को मिला जिसमे मुख्य संरक्षक शंकर लाल गुप्ता, नवयुवक दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर केसरवानी , संदीप वर्मा , सौरभ वर्मा, मानस केसरवानी ,गोलू विश्वकर्मा आदि भक्त माता के भंडारे में शामिल रहे।।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें