ट्रामा सेंटर के निरीक्षण में दो चिकित्सक मिले अनुपस्थित, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

डीएम ने नरसिंहपुर कछुआ के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय/ प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाडी केन्द्र का किया निरीक्षण

शैलेंद्र द्विवेदी, ब्यूरो प्रमुख कौशांबी संदेश।

ट्रामा सेंटर नरसिंहपुर कछुआ से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी ने बुधवार को ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रामा सेंटर के भवन की स्थिति जर्जर पायी गयी।

इस पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक अनुपस्थित मिली उनसे जिलाधिकारी में स्पष्टीकरण मांगा है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी रजिस्टर ,आईपीडी रजिस्टर ,स्टॉक बुक का अवलोकन किया गया, अधीक्षक डॉक्टर नीरज सिंह से ट्रामा सेंटर में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली निरीक्षण के दौरान एक रोगी अस्पताल में उपचार हेतु आया था। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करते समय सर्जन डॉक्टर आशीष और डॉक्टर ओपी वर्मा निश्चेतक अनुपस्थित पाए गए जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया है इन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। परिसर की साफ सफाई संतोष जनक पायी गयी।
इसके उपरान्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर कछुआ, प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाडी केन्द्र नरसिंहपुर कछुआ का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चां की उपस्थिति, मिड्डे मील, टीचरों की उपस्थिति एवं पढाई की गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर सख्त हिदायत देते हुए बच्चों की उपस्थिति बढाये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पढाई की गुणवत्ता ठीक पाई गयी तथा सभी टीचर उपस्थित पाये गयें।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें