कस्बे में पूजा पंडालों का एस डीएम सीओ ने भ्रमण कर लिया जायजा

-कस्बे में पूजा पंडालों का एस डीएम सीओ ने भ्रमण कर लिया जायजा

कौशाम्बी सन्देश राहुल यादव

कौशाम्बीकरारी। सदर एस डीएम आकाश सिंह ने बुधवार को कस्बे में स्थापित दुर्गा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवा-चूना के छिड़काव के साथ पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

स्थानीय कस्बे में नौ जगह मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां सुबह से लेकर देर रात पूजन, अर्चन, भजन कीर्तन के कार्यक्रम हो रहें हैं।विशेषकर रात में भक्तों की काफी भीड़ रहती है। बुधवार एस डीएम वा सीओ ने पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कस्बे के साथ-साथ पूजा पंडालों में विशेष सफाई कराई जाए। दोनों मीटिंग सफाई के साथ चूना, ब्लीचिंग आदि दवाओ का छिड़काव कराया जाए। यदि उन्हें किसी पूजा पंडाल व उसके आसपास गंदगी मिली तो संबंधित सफाई नायक व कर्मी का बेतन काट दिया जाएगा। ईओ ने नगर पंचायत के विजली कर्मियों को भी बराबर पूजा पंडालों में भ्रमण कर ढीले तार को कसने व खुले तार में टेपिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यह अभियान बराबर दीपावली तक चलेगा। नवदुर्गा पूजा समाप्ति के बाद कस्बे की रामलीला शुरू हो जाएगी। अच्छा काम करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें