महात्मा गांधी के आदर्श व सिद्धांत पर चलने की जरूरत-डीएम
डीएम ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में साफ-सफाई कर स्वच्छता का दिया संदेश
कौशाम्बी संदेश शैलेंद्र द्विवेदी
कौशाम्बी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उदयन सभागार में महात्मा गांधी व पूर्व

प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए वहां पर मौजूद अधिकारियों व लोगों ने दोनों महान पुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डाला। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गॉधी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा हैं। महात्मा गॉधी ने देश एवं विश्व को संदेश दिया कि बिना हिंसा के भी देश को आजादी दिलायी जा सकतीं हैं। हम सबको महात्मा गॉधी के आदर्शों, सिद्धान्तों एवं दर्शन का अनुसरण करना चाहिए। महात्मा गांधी ने देश को एकता के सूत्र में बॉधा, जिसका परिणाम है कि भारत आजादी के इतने वर्ष बाद आज भी एकजुट है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी भरा जीवन है, उनका देश के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि कहा कि देश के स्वतन्त्रता सेनानियों ने सपना देखा था, कि देश में अन्तिम से अन्तिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी खुश एवं उसके चेहरे पर मुस्कान बनी रहें, हम लोग शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का कार्य निरन्तर करते रहें, यही स्वतन्त्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार गोंड व प्रबुद्ध सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उदयन सभागार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जनपद में टीबी मुक्त घोषित 27-ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानां-श्री जनमेजय सिंह ग्राम प्रधान-बिलासपुर, रामदुलारी गिरिया खालसा, अनीता भारतीय सैबसा, सुमन देवी जमदुआ, मालती देवी शाहपुर टिकरी, धनराज धनपरा, राजदा बेगम नादेमई, सरिता देवी कानेमई, श्री वीरेन्द्र सिंह हिसामपुर माढ़ो, रणजीत सिंह चक कोरियों पुरे फैज, खुश्नुमा बेगम ननमई, शीला देवी त्रिलोकपुर, मनोज कुमार ऐगवा, रमाकान्त त्रिपाठी उमरछा, महेन्द्र सिंह उदाथू, ऊषा देवी कुराई, रानी गौरा, पिंकी सरोज उमरावल, रामसजीवन पौर कांशीरामपुर, ऊषा अशोक द्विवेदी हटवा अब्बासपुर, जगमोहन अजरौली, मंजू देवी भगवतपुर, नगमरूही परवीन मकनपुरवारी, दुर्गा प्रसाद बिछौरा, पूजा देवी इचौली, खुर्शीदा बानों बघेलापुर उपरहार एवं सोनेलाल उलाचूपुर को मोमेण्टों एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर जनपद में अन्य राजकीय भवनों, कार्यालयां एवं विद्यालयों पर भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा कार्यालयां, विद्यालयों व अन्य संस्थाओं में पूज्य बापू महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पणकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही महात्मा गांधी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, जीवन-मूल्यों, अन्त्योदय की अवधारणा तथा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता पर प्रकाश डाला गया।
