सवारियों से भरे ई रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर दो घायल

सवारियों से भरे ई रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर दो घायल
कौशाम्बी संदेश
अझुवा/कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा बरदाहाई मोड़ के पास सवारियों से भरे ई रिक्शा को तेज गति ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया है जिससे ई रिक्शा में बैठी दो सवारी गम्भीर रूप से घायल हो गयी है हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गयी सूचना पाकर मौके पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है

जानकारी के मुताबिक संगीता देवी पत्नी पिंटू केसरवानी वार्ड न 8 अझुवा सहित ,ड्राइवर वीरेंद्र पुत्र धर्मपाल,निवाली मोगरी परास 6 सवारियों को लेकर परास की तरफ से अझुवा आ रहा था लोहदा मोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग में कट न होने की वजह से ई रिक्शा विपरीत दिशा से जा रहा था जिससे अझुवा के बरदाहाई मोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे संगीता देवी पत्नी पिंटू और ड्राइवर घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा वही और जो और सवारियां बैठी थी उनका नाम पता नहीं चल पाया अपने परिजनों के साथ वह मोटर साइकिल बुलाकर चली गई है

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें