निरीक्षण कार्यों में श्रम प्रवर्तन एवं खादी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा लापरवाही बरतने पर डीएम ने दी चेतावनी
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अधिकारियों द्वारा निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में की गई समीक्षा
कौशाम्बी संदेश
कौशाम्बी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश के क्रम में अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर आख्या मागी गई थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उदयन सभागार में समीक्षा कर अधिकारियों से आख्या रिपोर्ट प्राप्त की गईं। जॉच आख्या रिपोर्ट में कमियॉ एवं लापरवाही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को निरीक्षण करने के लिए भेजा जा रहा है, वो पूरी सूचना के साथ आयें, आख्या स्पष्ट होना चाहिए, भ्रमित आख्या न प्रस्तुत करें। निरीक्षण कार्यों में श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं खादी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा लापरवाही बरतते हुए पाये जाने पर जिलाधिकारी ने चेतावनी जारी करने के निर्देश दियें।
समीक्षा में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा निर्देशित किया कि आगामी सोमवार को पुनः सम्बन्धित निर्माण कार्यों की पूर्ण गुणवत्ता व गहनता के साथ जॉच कर आख्या उपलब्ध करायें तथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत परियोजनाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में चल रहीं अन्य सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय सत्यापन अतिरिक्त जॉच कमेटी बनाकर करायी जाय।
