तेज रफ्तार पिकप की टक्कर से अधेड़ की मौत।
कौशाम्बी संदेश
जनपद कौशाम्बी। जिले के थाना कौशाम्बी क्षेत्र के कैलाश पुर नहर के पास तेज रफ्तार पिकप ने सामने से अधेड़ को जोड़दार टक्कर मार दिया,जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला ग्राम सभा के रहने वाला सुभाष चन्द्र द्विवेदी उर्फ लल्ली पुत्र हरिनारायण उम्र55वर्ष अपने घर से सुबह लगभग 8 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहा था जैसे ही कैलाश पुर नहर के समीप पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने जोड़दार टक्कर मार दिया जिसे मौके पर ही मौत हो गई ।चालक पिकप लेकर भाग निकला
परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर गांव वालों के साथ पहुँचकर शव को रोड पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही कौशाम्बी पुलिस मौके पर पहुच कर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। मृतक के परिजनों में मचा कोहराम।
