आपसी भाई चारे के साथ नवरात्र दशहरा का पर्व मनाएं- सतेंद्र तिवारी

आपसी भाई चारे के साथ नवरात्र दशहरा का पर्व मनाएं- सतेंद्र तिवारी

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर करारी थाना में हुई पीस कमेटी बैठक

कौशाम्बी सन्देश राहुल यादव

कौशाम्बी। करारी कोतवाली परिसर में वृहस्पतिवार को नवरात्रि और दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्योहार को मिलजुल कर और परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की गई। इसके साथ ही सभी नवदुर्गा पूजा कमेटी और मेला कमेटी को शासन की गाइड लाइन से अवगत कराया गया व पर्व से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।

पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ सदर सतेंद्र तिवारी ने कहा कि नवरात्र और दशहरा पर्व को सभी लोग मिलजुल कर मनाएं। पर्व में किसी तरह का कोई व्यवधान न हो इसके लिए सभी कमेटियां वालंटियर बनाएं और प्रतिमा की सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमाएं परंपरागत स्थलों पर ही स्थापित की जायेंगी और शोभायात्रा व विसर्जन स्थल भी परंपरागत तरीके से ही करें। डीजे संचालकों को भी बताया गया कि वह मानक के अनुरूप ही डीजे बजाएं। दुर्गा पूजा पंडाल में आग बुझाने के लिए अग्नि शमन यंत्र जरूर रखें। प्रयास करें कि सीसीटीवी कैमरा भी लगवाएं। आगामी पर्व सकुशल संपन्न हो इसके लिए पुलिस असमाजिक तत्वों पर निगाह बनाए हुए है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी पूजा कमेटी के आयोजक वालंटियर जरूर बनाएं। किसी भी समस्या के लिए चौबीस घंटे पुलिस सक्रिय है। उन्होंने अपील किया कि सभी लोग शांति और सौहार्द से नवरात्र और दशहरा का पर्व मनाएं। इस मौके पर नायब तहसीलदार, चेयरमैन शमशाद अहमद, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय जायसवाल, श्याम सुंदर केसरवानी, इन्द्रराज सरोज, राकेश निर्मल, रमेश शर्मा, कमलेश नारायण मिश्र, इरशाद अहमद, रमेश मौर्य, सुशील मोदनवाल, एजाज कुरैशी, सतीश जायसवाल, अमन वर्मा, रिंकू मौर्य, कपिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें