पुलिस कर्मियों ने जन चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान,नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन व ‘गुड टच-बैड टच’ महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं समस्त क्षेत्राधिकारी गणों के पर्यवेक्षण में शक्ति दीदी, मिशन शक्ति के तहत

थाना मंझनपुर पुलिस टीम उप निरीक्षक अंगद सिंह, कांस्टेबल अंकित चौधरी, महिला आरक्षी गुड्डी सिंह, महिला आरक्षी रंजना यादव ने मंगलवार को थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाजीपुर पतौना सहित अन्य मुख्य मार्ग, चौराह, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति के तहत जन चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व साइबर सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही सुरक्षा के प्रति शासन द्वारा चलाए गए सभी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा

, नारी स्वावलंबन व गुड टच बैड टच, महिला रात्रि एस्कॉर्ट सुरक्षा योजना अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर (112 पुलिस आपातकालीन सेवा) (1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) (1090 वीमन पावर हेल्पलाइन) (102 स्वास्थ्य सेवा) (1098 चाइल्ड हेल्पलाइन) (1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन) (181 महिला हेल्पलाइन) और महिला हेल्पडेस्क,एंटीरोमियो टीम के कार्य तथा थाना के सीयूजी नंबर के बारे में विस्तृत से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
