तेज तर्रार इंस्पेक्टर विनीत सिंह की सक्रियता से 4 घंटे के अंदर बच्चे हुए बरामद

परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से कहीं चले गए थे बच्चे

कौशाम्बी संदेश हंसराज

कौशाम्बी
बीते दिन मां की डांट से क्षुब्ध होकर दो बच्चियां घर छोड़कर कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद उनका सुराग न लगने पर पिता ने करारी थाना में शिकायत करके बच्चियों को बरामद करने की गुहार लगाया था। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठिक किया। महज 4 ही घंटो में पुलिस ने सभी को बरामद कर लिया है। तो वहीं पीड़ित परिजनों ने इंस्पेक्टर विनीत सिंह की तारीफ करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
बहादुर गांव के दीपक के पांच बच्चे हैं। चार साल पूर्व विवाद के बाद पत्नी गुड्डी दो बच्चों को लेकर पानीपत चली गई। जबकि तीन बच्चे परी(10), मुस्कान (8) व आकाश (6) को वह दीपक के पास छोड़ गई। पत्नी गुड्डी के जाने के बाद दीपक ने दूसरी शादी खुशी के साथ कर ली। मंगलवार की भोर परी व मुश्कान घर से अचानक लापता हो गए। दीपक ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह दीपक ने थाना में सूचना दी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ, महिला सिपाही सोनम वर्मा व रूबी को बच्चों को खोजने की टीम बनाई। खोजबीन में पता चला कि दोनों बच्चे करारी में एक विक्रम चालक के घर पर है। मौके पर जाकर पुलिस ने बच्चों को बरामद कर लिया। परी ने पुलिस को बताया कि सौतेली मां अक्सर उसे प्रताड़ित करती है। इसलिए वह दोनो बहन मां के पास पानीपत जा रही थी। दिन भर वह भटकती रही। शाम को उन्हें विक्रम चालक घर ले गया। खाना खिलाया। इसी तरह मोहब्बतपुर पैंसा गांव की एक 16 साल की किशोरी करारी में रहकर एक कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती है। मंगलवार को स्कूल से घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान होकर काफी खोजबीन की। कुछ पता न चलने पर रात दस बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली तो किशोरी का लोकेशन कानपुर रेलवे स्टेशन मिला। जीआरपी की मदद से पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों को सिपुर्द कर दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें