पूरामुफ्ती पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे को किया गिरफतार
कौशाम्बी संदेश
प्रयागराज।पूरामुफ्ती पुलिस के हांथ बड़ी सफलता लगी है माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। माफिया अतीक अहमद का खास गुर्गा एवं सहयोगी वांछित अभियुक्त को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज व सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व मे उ0नि0 रामविलास मय हमराह पुलिस टीम के साथ दिनांक 21.09.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर माफिया अतीक अहमद का सहयोगी एवं खास गुर्गा वांछित मु0अ0सं0 100/2024 धारा 147/148/149/323/504/506/386 भादवि मे नामित अभियुक्त मो0 अख्तर पुत्र अंसार अहमद ग्राम हटवा थाना पूरामुफ्ती उम्र 50 वर्ष को समय करीब साढ़े पांच बजे सल्लाहपुर गांव जाने वाले मार्ग थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।
