विद्युत करंट की चपेट में आया लाइनमैन झुलसा
कौशाम्बी संदेश
कौशांबी पुरखास पावर हाउस में कार्ययत विधुत कर्मचारी अजय कुमार बिजली की लाइन ठीक करते वक्त 11 हजार के करंट के चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया है विद्युत कर्मी के झूलसने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने विद्युत कर्मी को इलाज के लिए सीएचसी सरायअकील में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों के मौजूद ना होने से विद्युत कर्मी को इलाहाबाद अस्पताल स्वास्थ्य कर्मियों ने रिफर कर दिया है मामले की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं इसके पहले भी कई विद्युत कर्मी लाइन ठीक करते वक्त झूलस चुके हैं
