पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्त किए गिरफ्तार
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान

में थाना मंझनपुर, सैनी, कड़ाधाम, व पिपरी पुलिस ने शुक्रवार को अभियान चलाकर वांछित-वारंटियों की धरपकड़ की। जिसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थान से पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार थाना मंझनपुर पुलिस ने 2 वारंटी, सैनी, कड़ाघाम व पिपरी पुलिस ने एक-एक वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।
